Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डयोग प्रशिक्षक, कम्प्यूटर टीचर, सुरक्षा गार्ड, सफाई कार्मिकों के पद पर होगी...

योग प्रशिक्षक, कम्प्यूटर टीचर, सुरक्षा गार्ड, सफाई कार्मिकों के पद पर होगी लोकल महिलाओं की तैनाती

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासखंड कालसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरूबा का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय में शैक्षिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कोरूबा में 150 की क्षमता के सापेक्ष वर्तमान में 143 बालिकाएं पढ़ रही है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा में योग प्रशिक्षक, कम्प्यूटर टीचर, स्कूल में सुरक्षा गार्ड और सफाई कार्मिक की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने आसपास के गांव से लोकल महिलाओं की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। कहा कि जिला योजना से कार्मिकों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। इससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विद्यालय परिसर में बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने बार्बेड वायर से बाउंड्री कराने और खेल मैदान के समतलीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र आंगणन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय परिसर में 10 सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने को कहा।
विद्यालय में बालिकाओं के डिजिटल पठन पाठन के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास रूम बनाने, वाईफाई सुविधा, 10 कम्प्यूटर, विद्युत इन्वर्टर, प्रत्येक बालिका के लिए स्कूल को 150 स्टडी टेबल क्रय करने के निर्देश दिए। वही आवासीय सुविधा के लिए 07 वाटर गीजर, 04 वाशिंग मशीन, 01 फ्रीजर, 150 डाइनिंग फर्नीचर, एक रोटी मेकर मशीन क्रय करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिला योजना और प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में पेयजल की बडी समस्या पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल पेयजल योजना हेतु आगणन तैयार करने के निर्देश दिए।
बालिकाओं की ड्रेस के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाली सभी 143 बालिकाओं के लिए ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज क्रय करने के लिए भी विद्यालय को धनराशि दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कोरूबा स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आरबीएसके टीम को प्रत्येक माह विजिट करने और स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में कक्षाकक्ष, लाइब्रेरी प्रयोगशाला, आवास, शौचालय, रसोई आदि व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं द्वारा सेल्फ आजीविका के लिए तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की सराहना करते हुए बालिकाओं को प्रेरित किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोरूबा के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य उर्मिला धीमान सहित लोनिवि, जल संस्थान, समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments