Latest news
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम की मन की बात कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डीएम की पहल हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार

[t4b-ticker]

Monday, September 28, 2026
Homeउत्तराखण्डराजकीय विद्यालयों में 80 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला

राजकीय विद्यालयों में 80 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला

देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में 01 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल 2025 तक शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये 80771 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया, जोकि विद्यालयी शिक्षा विभाग के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं का नामांकन प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर  हुआ है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 6476, पिथौरागढ़ 5582, बागेश्वर 3386, ऊधमसिंह नगर 3426, नैनीताल 6265, चम्पावत 3688, चमोली 5330, उत्तरकाशी 5122, रूद्रप्रयाग 4527, पौड़ी 6820, देहरादून 13613, हरिद्वार 9288 तथा टिहरी गढ़वाल में 7248 छात्र-छात्राओं का राजकीय विद्यालयों में नामांकन किया गया है। डा. रावत ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन को बढ़ाने के लिये आज से प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है, इस कार्यक्रम के साथ स्थानीय स्तर पर राजकीय विद्यालयों में नवप्रवेशित बच्चों को दाखिला दिया जा रहा है साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र नामांकन के लिये अधिकारियों एवं शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments