Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य स्थापना दिवस पर पहली बार विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित...

राज्य स्थापना दिवस पर पहली बार विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर राजधानी में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार का स्थापना दिवस विशेष होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र की तैयारियों की समीक्षा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बुधवार को अधिकारियों के साथ की। बैठक में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, प्रोटोकॉल और तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी विभाग पूरी सजगता और समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम का संचालन शालीनता और गरिमा के साथ संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि यह राज्य के गौरव का क्षण है जब राष्ट्रपति जी उत्तराखंड की जनता को सीधे संबोधित करेंगी। ऐसे में सभी तैयारियां समय पर और उच्च स्तर की होनी चाहिए। विधानसभा परिसर को सुंदरता और स्वच्छता के दृष्टिकोण से सजाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बताया गया है कि स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकों के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस विशेष सत्र में राज्य के 25 वर्ष के विकास यात्रा पर चर्चा और आगामी 25 वर्षों के “उत्तराखंड/50” विजन पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। राज्य स्थापना दिवस के अन्य कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण समारोह और प्रदेश की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं ताकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को सफल और यादगार बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments