Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को...

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को दी बधाई

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी की यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास एवं समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवार, गुरुजनों और पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल ने उन सभी माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षक समुदाय को भी विशेष रूप से बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सतत सहयोग से विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया है। राज्यपाल ने उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो पाई। उन्होंने कहा, ‘‘जीवन में असफलता अंत नहीं है, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।’’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments