Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने कांवड़ यात्रा, कुम्भ मेला व हरिद्वार में संचालित विभिन्न कार्यों...

राज्यपाल ने कांवड़ यात्रा, कुम्भ मेला व हरिद्वार में संचालित विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी ली

देहरादून/हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) डाम कोठी हरिद्वार पहुॅचकर कांवड़ यात्रा, कुम्भ मेला तथा जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। राज्यपाल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जनपद टिहरी में महिलाओं का एनिमिक सर्वे कराने सहित किये गये विभिन्न कार्यों की  प्रशंसा करते हुए निर्देश दिये कि उसी तर्ज पर हरिद्वार हरिद्वार के चहुॅमुखी विकास हेतु नवाचार के कार्य किये जायें। उन्होंने केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों की ऑन ग्राउण्ड प्रजेंटेशन तैयार कराने का टास्क जिलाधिकारी को दिया।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी कांवड़ यात्रा तथा कुम्भ मेले के सफल संचालन हेतु कांवड़ यात्रा को प्रोफेशनली डील किया जाये तथा यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था एवं भावनाओं को फोटो एवं वीडियोग्राफ के माध्यम से अंकित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग की चर्चा न होेकर कांवड़ यात्रा तथा हरिद्वार के महत्व की चर्चा पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि कांवड़ दर्शन के रूप में कांवड़ यात्रा महत्व आदि के बारे में बताया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां तथा पहलुओं को जनता तक पहुॅचाया जाये ताकि गलत व्यक्तियों को बोलने का मौका न मिले। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुम्भ मेले के दौरान एसडीआरएफ की टीम द्वारा अच्छी कार्य शैली का उदाहरण पेश किया गया था, उनके अनुभव साझा किये जाये।
राज्यपाल ने कहा कि हरिद्वार पौराणिक एवं धार्मिक आस्था का गढ़ हैं, इसके चहुॅमुखी विकास हेतु दूरगामी सोच रखते हुए स्थायी प्रकृति के कार्यों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाये ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि जनपद को धार्मिक आस्था के साथ ही अर्थव्यवस्था के हब के रूम में भी विकसित किया जाये।
राज्यपाल ने मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु शुरू किये गये आंगनवाड़ी सुपर स्टार के लिए सीडीओ की प्रशंसा। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्टिंग के प्रति जनता को जागरूक किया जाये ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार न हो। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, एसपी क्राईम एवं यातायात जितेन्द्र मेहरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments