Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराहुल की बातें, विदेश गए प्रतिनिधिमंडल की कोशिशों को कमजोर करने वालीः...

राहुल की बातें, विदेश गए प्रतिनिधिमंडल की कोशिशों को कमजोर करने वालीः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने राहुल के हालिया बयानों को, ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने गए प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी विरोध में हताश निराश, राहुल की बातें अब स्वयं प्रतिनिधिमंडल में गए कांग्रेस नेताओं से भी मेल नहीं खा रही हैं। उन्होंने मीडिया को दी गई प्रतिक्रिया में कहा, राहुल गांधी बतौर राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के बाद अब नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी असफल साबित हो रहे हैं। सर्वदलीय बैठकों में कही गई एक भी बात पर वे और कांग्रेस पार्टी कायम नहीं रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्रहित में साथ देने की बात कही और लगातार एक के बाद एक, देश विरोधी और दुश्मन को लाभ पहुंचाने वाले बयान दिए। उन्होंने और उनके नेताओं ने बेवजह भारत के नष्ट लड़ाकू विमान की जानकारी मांगी, ड्रोनों को मार गिरने के लिए तारीफ करने की बजाय उन पर हुए खर्च को मुद्दा बनाया, किसी ने फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे तो किसी को तो युद्ध ही नागवार गुजरा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी विरोध में वे सभी हदों को पार गए हैं और प्रतिनिधिमंडल में देश का नेतृत्व करने वाले अपनी पार्टी के नेताओं की राय के एकदम उलट बयान दे रहे है। राहुल अपने अनर्गल सवालों से भारतीय सेना के शौर्य पर उंगली उठा रहे हैं तो विदेश गए शशि थरूर, सलमान खुर्शीद ऑपरेशन सिंदूर को आतंक नेस्तनाबूद करने वाला बताते हैं। वे भारत को हुए नुकसान की चर्चा छेड़ते हैं तो विदेश गए उनकी पार्टी के सांसद, पाकिस्तान में बैठे दुश्मनों को नहीं छोड़ने का दावा करते है। उन्होंने कहा, विदेश में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, देश की जीत और उसके मायनों को स्थापित करने में जुटा है, ऐसे संवेदनशील समय में आए उनके बयान राष्ट्र विरोध की श्रेणी में आते हैं। वहीं निशाना साधते हुए सवाल किया कि उनकी बातें कहीं न कहीं, देश का पक्ष रहने गए प्रतिनिधियों की कोशिशों को कमजोर करने वाली हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments