Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं की अहंकारी मानसिकता सिखों और सनातन का...

राहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं की अहंकारी मानसिकता सिखों और सनातन का अपमानः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सिख सांसद और केंद्रीय मंत्री रावनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहने का दुस्साहस, कांग्रेस नेताओं के अहंकार और अपमानजनक मानसिकता को दर्शाता है। सीएम धामी ने आगे कहा, “सिखों का अपमान कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। यह वही मानसिकता है, जो सत्ता के नशे में गुरु की मर्यादा भूल जाती है और बलिदान की परंपरा को शक की नज़र से देखती है।”
उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस ने सिखों के खून से अपने हाथ रंगे, और आज भी उनके शब्दों में वही ज़हर दिखाई देता है। सीएम ने कहा कि केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड में भी कांग्रेस नेताओं द्वारा सिखों और सनातन धर्म के अनुयायियों का उपहास किया गया। उनके अनुसार, ये लोग हमेशा तुष्टिकरण और विभाजनकारी सोच से ग्रसित रहते हैं और देश के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं। पुष्कर सिंह धामी के इस बयान से स्पष्ट है कि उत्तराखंड सरकार सिख समुदाय और सनातन धर्म के सम्मान के प्रति कटिबद्ध है और किसी भी अपमानजनक बयान को वह बर्दाश्त नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments