Latest news
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन कें... मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा जीत की हैट्रिक लगायेगीः भट्ट भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण बैरागीवाला घटना की सीएम धामी ने की कड़े शब्दों में निंदा युवक की हत्या के बाद सहसपुर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण, तीन आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा फिर आयेंगी दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं खटीमा में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां मंत्री गणेश जोशी ने जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

[t4b-ticker]

Monday, June 15, 2026
Homeउत्तराखण्डरिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित

रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित

देहरादून। रिश्वत लेने के आरोप में डोईवाला के प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल प्रभाव से प्रभारी बीईओ के निलम्बन प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, शीघ्र ही शासन स्तर से निलम्बन आदेश जारी कर दिये जायेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, बावजूद इसके कतिपय कर्मचारी विभाग की छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसे कार्मिकों खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। डॉ. रावत ने कहा कि हाल ही में विजिलेंस टीम द्वारा डोईवाला में तैनात प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी को उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग में ऐसे प्रकरणों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करें साथ ही छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आमजन से फीडबैक लेकर व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाएं। उन्होंने कहा कि विभाग के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments