Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरिश्वत लेते अपर तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार

रिश्वत लेते अपर तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि भूमि विवाद में रिश्वत लेने वाले अपर तहसीलदार रूड़की के पेशकार को विजिलेंस टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के टोल फ्री नम्बर पर शिकायत करते हुए बताया गया था कि उनकी बहन की भूमि का मामला न्यायालय तहसीलदार रूड़की मेें चल रहा है। जिसमें 24 मार्च को न्यायालय द्वारा एक पक्षीय आदेश कर दिये गये, जिस कारण उनके द्वारा 21 अप्रैल को एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पुनः सुनवाई को दिया गया। बताया कि उक्त पत्रावली पर कार्यवाही कराये जाने के एवज में अपर तहसीलदार रूड़की के पेशकार रोहित द्वारा उनसे 25 हजार रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
मामले में विजिलेंस टीम देहरादून द्वारा जब जांच की गयी तो मामला सही पाया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए विजिलेंस टीम द्वारा सोमवार को रोहित पुत्र रामपाल सिंह निवासी रूड़की को आज शिकायतकर्र्ता से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हार्थाे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद विजिलेंस टीम द्वारा उसके घर की तलाशी लेते हुए उसकी चल-अचल सम्पत्ति के विषय में पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments