Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डलंबे समय से एक ही थाने में तैनात 15 पुलिस कर्मियों का...

लंबे समय से एक ही थाने में तैनात 15 पुलिस कर्मियों का स्थानातरण

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने नैनीताल जिले के काफी दिनों से एक ही थाने में तैनात 15 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही सभी को तुरंत अपने तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को कानून व्यवस्था और कामकाज के आधार पर तैनाती दी है। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया है कि बेहतर पुलिसिंग और जनहित में देखते हुए निरीक्षक और उप निरीक्षकें के तबादले किए गए हैं। उन्होंने सभी को तत्काल अपनी नई नियुक्ति के लिए रवाना होने के लिए निर्देशित किया। एसएसपी द्वारा जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
निरीक्षक ललिता पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू भेजा गया है। निरीक्षक विपिन चन्द्र पांडेय पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल व सीसीटीएनएस। उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम को वरिष्ठ उपनिषद के पद पर लालकुआं कोतवाली। उपनिरीक्षक पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी से थानाध्यक्ष काठगोदाम, उप निरीक्षक विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष कालाढूंगी। उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से थानाध्यक्ष मुखानी। उप निरीक्षक गौरव जोशी थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव। उप निरीक्षक जगदीप नेगी प्रभारी चौकी टीपीनगर से थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर। उप निरीक्षक मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा से प्रभारी चौकी टीपीनगर। उप निरीक्षक रजत सिंह कसाना प्रभारी सम्मन सेल व सीसीटीएनएस से प्रभारी चौकी खेड़ा। उपनिरीक्षक महेन्द्रराज सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कुंवरपुर,  उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल। अपर उप निरीक्षक नवीन चन्द्र सौराड़ी पुलिस लाइन से थाना बेतालघाट, अपर उप निरीक्षक उदय सिंह राणा पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल। अपर उप निरीक्षक विजय कुमार पुलिस लाइन से कैंची धाम भेजा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments