Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डलक्सर में प्रतिबंधित मांस के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही...

लक्सर में प्रतिबंधित मांस के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही कुंडली

हरिद्वार। गोवंश संरक्षण स्क्वाड और पथरी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मीट की दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
गौर हो कि गोवंश संरक्षण स्क्वाड व थाना पथरी पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम बोड़ाहेड़ी स्थित एक लाइसेंसी मीट की दुकान में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दुकान से करीब 150 किलो प्रतिबंधित मांस व उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया। मीट की दुकान की आड़ में चल रहे गोरखधंधे में पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना पथरी में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेश किया।
पकड़े गए आरोपितों के नाम पते अतीक पुत्र जमील, अब्दुल्ला पुत्र महबूब, मुजम्मिल पुत्र अब्दुल हमीद, शाकिब पुत्र शकील, रहमान पुत्र ताहिर व तमरेज पुत्र जमील निवासीगण ग्राम जौरासी, रुड़की, हरिद्वार बताए गए हैं। बता दें लक्सर कोतवाली क्षेत्र और पथरी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व भी कई मामले सामने आए थे।
जिसको देखते हुए बीते दिन संपन्न हुई क्राइम मीटिंग में हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने सभी थाना क्षेत्र के प्रभारी को सख्त निर्देश दिए थे कि अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसके तहत पथरी थाना और गोवंश संरक्षण स्क्वाड हरिद्वार की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गौर हो कि 8 सितंबर को लक्सर में एक पिकअप वाहन ने मवेशी को टक्कर मारने को लेकर हंगामा हो गया था। पिकअप वाहन की टक्कर से मवेशी की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें प्रतिबंधित मांस मिला था। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया गया था। मामले में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया था। मामले ने तूल पकड़ा तो कई थानों से पुलिस बुलानी पड़ी थी। पुलिस के समझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। हंगामा कर रहे लोगों ने प्रतिबंधित मांस से भरी गाड़ी में आग लगा दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments