Latest news
मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एमएम लखेड़ा को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही धामी सरकार धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चैकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को 7 हजार करोड़ रूपये की मिली सहमति जेई 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण

[t4b-ticker]

Wednesday, July 1, 2026
Homeउत्तराखण्डलोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चैकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चैकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चैकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित नंदा की चैकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री महाराज ने बताया कि पुल का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुल 10 दिनों के अंदर-अंदर आमजन के लिए खोल दिया जायेगा। बाढ़ के बाद रुकी इस परियोजना का 16 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई द्वारा निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में ओपन फाउंडेशन के बजाय अत्यधिक सुरक्षित ‘वेल फाउंडेशन’ (ॅमसस थ्वनदकंजपवद) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। श्री महाराज ने बताया कि नदी के दोनों साईड आरसीसी वाल का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। पुल के अन्य तीन पिलरों का भी सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत सिंह और ओमपाल भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments