Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डवार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः...

वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में कई वर्षों से रिक्त पड़े 1046 पर्यावरण मित्र एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इन पदों को आउटसोर्स के जरिये भरा जायेगा।जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दे दिये गये हैं। जबकि रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जनपद में चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण को लेकर तमाम प्रयास कर रही है। जिसके लिये अस्पतालों में बुनियादी ढांचे से लेकर आधुनिक चिकित्सा उपकरण व मानव संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने अस्पतालों में सफ़ाई व्यवस्था चाकचौबंद करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत विभिन्न जनपदों की चिकित्सा इकाइयों एवं विभागीय कार्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े 1046 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रों की भर्ती की जायेगी। जिसमें चतुर्थ श्रेणी के 680 एवं पर्यावरण मित्र के 366 पद शामिल है। जिसमें हरिद्वार जनपद में चतुर्थ श्रेणी में 89, नैनीताल 196, पौड़ी 40, चमोली 131, उत्तरकाशी 38, अल्मोड़ा 31, बागेश्वर 10, पिथौरागढ़ 99, चंपावत 25 एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय में चतुर्थ श्रेणी के 21 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार हरिद्वार जनपद में पर्यावरण मित्र के 21 पद रिक्त है। जबकि नैनीताल में 136, पौड़ी 37, चमोली 43, उत्तरकाशी 36, अल्मोड़ा 16, बागेश्वर 15, पिथौरागढ़ 43, चंपावत 15 तथा स्वास्थ्य महानिदेशालय में पर्यावरण मित्र के 4 पद शामिल है। विभागीय मंत्री डॉ रावत ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्र के इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जायेगा। इसके विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आउटसोर्स कंपनी का चयन कर युवाओं को शीघ्र नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं। डॉ रावत ने बताया कि इसके अलावा कुछ जनपदों रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून व ऊधमसिंह नगर में चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्रों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments