Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डविकासनगर में वित्तीय समावेशन संतृप्ति कैम्प का आयोजन

विकासनगर में वित्तीय समावेशन संतृप्ति कैम्प का आयोजन

देहरादून। भारतीय स्टेट बैंक की विकासनगर शाखा के सौजन्य से ग्राम पंचायत बुलाकीवाला, विकासनगर, देहरादून में शुक्रवार को वित्तीय समावेशन संतृप्ति कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस कैम्प में भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक दीपेश राज, उप-महाप्रबंधक विनोद कुमार और क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद सेमवाल ने ग्रामीणों को निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने, रि-केवायसी के महत्व, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने खातों में नामांकन की अहमियत और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के तरीके भी विस्तार से समझाए। इस कैम्प में नगर पालिका के चेयरमैन धीरज बॉबी नौटियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और ग्राम प्रधान रोहित चौहान तथा सलीम ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया कि वे खुद भी अपने खातों की रि-केवायसी कराएं और दूसरों को भी इसकी महत्वता बताएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments