Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र

विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर 9 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी प्रदान की गई है। इन सभी मृतक आश्रितों को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्त पत्र वितरित किये। डॉ रावत ने सभी नव नियुक्ति कनिष्ठ सहायकों को भविष्य की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वह विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 9 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। विभागीय मंत्री ने कहा कि इन सभी लोगों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित कोटे के तहत कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति दी गई है। जिसमें सूरज कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय टिहरी में तैनाती दी गई। इसी प्रकार पियूष पनियाल को सीएमओ कार्यालय देहरादून, चन्द्रकला गोस्वामी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थल, पिथौरागढ़, अंकुर इन्द्रवाण को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव, उत्तरकाशी, कामना कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ, रूद्रप्रयाग, सौम्या त्रिपाठी को उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी, प्रीतम सिंह नेगी को स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून, जमुना पंवार को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर, और विपिन नेगी को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पौड़ी में तैनाती दी गई।
विभागीय मंत्री डा. रावत ने सभी नव नियुक्त कनिष्ठ सहायकों की हौसलाफजाई करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई वह अपने विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। वहीं नियुक्ति पत्र पाकर मृतक आश्रितों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि विभागीय मंत्री व अधिकारियों की संवेदनशीलता के चलते उन्हें नियुक्ति पत्र मिले। वरना मृतक आश्रितों को नौकरी पाने में वर्षों लग जाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा का आभार भी जताया। इस अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, डॉ. एन.एस. नपच्याल सहित विभागीय अधिकारी व मृतक आश्रित व उनके परिजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments