Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डव्यापारी दंपत्ति ने की आत्महत्या, अलग-अलग कमरों में मिले फंदे से लटके...

व्यापारी दंपत्ति ने की आत्महत्या, अलग-अलग कमरों में मिले फंदे से लटके शव

हल्दूचौड़ (लालकुआं)। हल्दूचौड़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां स्थानीय प्रतिष्ठित व्यवसायी रमेश दुमका (65) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के शव घर की पहली मंजिल पर अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके हुए मिले, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बुधवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य ऊपर की मंजिल पर पहुंचे, तो कमरों के अंदर पति-पत्नी के शवों को फंदे पर झूलते देखकर हड़कंप मच गया। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को नीचे उतारा और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रमेश दुमका पिछले कई महीनों से आर्थिक संकट और कर्ज के दबाव में परेशान चल रहे थे। माना जा रहा है कि लगातार बढ़ते तनाव ने दंपत्ति को यह चरम कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस आर्थिक तंगी के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घर से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हल्दूचौड़ बाजार और आसपास के इलाकों में दुमका परिवार की प्रतिष्ठा को देखते हुए यह घटना सभी के लिए सदमे जैसी है। लोगों का कहना है कि दंपत्ति शांत स्वभाव और समाजसेवी प्रवृत्ति के थे, इसलिए इस तरह का कदम उठाना बेहद चौंकाने वाला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments