Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डशिवशक्ति मंदिर सरस्वती विहार में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

शिवशक्ति मंदिर सरस्वती विहार में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून द्वारा शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के प्रथम दिवस में सुबह सरस्वती विहार ब्लॉक इ हरिद्वार बायपास से कलश यात्रा शुरू की गई। समिति के पदाधिकारी द्वारा कथा व्यास पंडित सूर्यकांत बलूनी का स्वागत किया गया उसके उपरांत कलश यात्रा सरस्वती विहार के विभिन्न ब्लाकों से होते हुए शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार में पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान मूसलाधार बारिश शुरू हो गई इसके बावजूद क्षेत्र के लोगों द्वारा कलश यात्रा निरंतर जारी रखी साथ ही जगह-जगह पर क्षेत्र के दुकानदारों ने अपने-अपने संस्थान के आगे कलश यात्रा का भव्य स्वागत के साथ-साथ भक्तजनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी करी. कॉलोनी के बच्चों ने शिव और पार्वती बनकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई साथ ही कुछ कलाकारों ने शिव के गण बनकर शिव के भजनों में जमकर मनमोहक नृत्य किया. कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढकर अपनी भागीदारी की। प्रथम दिन की कथा में कथा व्यास पं सूर्यकांत बलूनी जी ने कहा किस शिव कथा मानव कल्याण के लिए हितकारी है, वर्तमान में मन की वृति व बौद्धिक क्षमता के परिणाम पर्यावरण प्रदूषण के रूप में स्पष्ट नजर आते हैं, उन्होंने कहा कि आत्म तत्व मन से भी श्रेष्ठ तत्व है जो मन की वृत्ति को नियंत्रित करता है। मुझे इस बात की भी अपार प्रसन्नता है कि समिति ने इस शिव महापुराण कथा में प्रकृति पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, स्वच्छता, समाज की दशा व दशा सुधार, स्वस्थ समाज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि सामाजिक विषयों का चिंतन करते हुए अपने उद्देश्यों में रखा है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट सचिव गजेंद्र भंडारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चौहान उपाध्यक्ष कैलाश राम तिवारी, समिति के प्रचार सचिव एवं क्षेत्रीय पार्षद सोहन सिंह रौतेला, मंदिर संयोजक मूर्ति राम बिजलवान सह संयोजक दिनेश जुयाल, वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्तियाल, कोषाध्यक्ष विजय सिंह रावत, मंगल सिंह कुट्टी, जयपाल सिंह बर्तवाल, जयप्रकाश सेमवाल, मुकेश चमोली, आचार्य पं उदय प्रकाश नौटियाल, आचार्य पं सुशांत जोशी. पं अखिलेश बधानी, बग्वालिया सिंह रावत, बीपी शर्मा, मोहन सिंह भंडारी, जीएस तरियाल, कैलाश रमोला, नरेंद्र रावत, एसएस नेगी, एसएस गुसाई, कुंदन सिंह राणा, सुमेर चंद रमोला, दिनेश गुसांईं, कुमेर चंद रमोला, संजीवन प्रसाद कुकशाल, प्यारेलाल बेलवाल, लेखराज सिंह बिष्ट, उमराव सिंह राणा, दिनेश जोशी, विजय सिंह राणा, आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments