Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डश्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए होंगे...

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद

रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08ः30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद इसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जारी संदेश में ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट बंद पश्चात पंचमुखी डोली प्रस्थान कार्यक्रम सहित श्री मदमहेश्वर तथा श्री तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि निश्चित होने प्रसन्नता जतायी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कपाट बंद होने तर तीर्थस्थलों में दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित करें।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने पंच केदारों में शामिल मंदिरों के कपाट बंद होने पर शुभकामनाएं दी हैं। बताया कि अभी यात्रा निरंतर गतिमान है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भैयादूज गुरुवार 23 अक्टूबर को कपाट बंद के बाद बाबा केदार की पंचमुखी देव डोली प्रथम पड़ाव रामपुर रात्रि विश्राम को पहुंचंगी।शुक्रवार 24 अक्टूबर रामपुर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी और शनिवार 25 अक्टूबर गुप्तकाशी से शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।
वहीं द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट मंगलवार 18 नवंबर को प्रातः शुभमुहूर्त में बंद हो जायेंगे।श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में रावल गद्दी को साक्षी मानकर वेदपाठी आचार्यों की उपस्थिति में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होने की तिथि तय की गयी। पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी, प्रभारी दीपक पंवार, प्रेम सिंह रावत, सहित पंचगाई हकहकूकधारी मौजूद रहे। कपाट बंद होने के बाद श्री मद्महेश्वर जी की देवडोली 18 नवंबर को प्रथम पड़ाव गौंडार को पहुंचेगी दूसरे दिन 19 नवंबर को राकेश्वर मंदिर तीसरे दिन 20 नवंबर को गिरिया तथा चौथे दिन शुक्रवार 21 नवंबर को पंच केदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी इसी दिन मुख्य रूप से मद्महेश्वर मेला भी आयोजित होगा।
तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए गुरूवार 6 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे। आज श्री तुंगनाथ जी के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में मठापति रामप्रसाद मैठाणी की उपस्थिति में कपाट बंद होने की तिथि तय हुई। इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर नेगी, चंद्र मोहन बजवाल, पुजारी अतुल मैठाणी अजय मैठाणी, मुकेश मैठाणी, प्रकाश डिमरी, विनोद डिमरी सहित अधिकारी कर्मचारी हक हकूकधारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments