Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जालः डॉ. धन सिंह रावत

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जालः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 142.68 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण व डामरीकरण किया जायेगा। पीएमजीएसवाई-04 के तहत खिर्सू, पाबौं और थलीसैण विकासखण्ड की 29 सड़कों को केन्द्र सरकार की सहमति मिल गई है। जबकि प्रथम चरण में आधा दर्जन सड़कों की डीपीआर को केन्द्र सरकार की सैद्धंतिक स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही इन सड़कों के निर्माण व डामरीकरण को बजट मिल जायेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों के मोटर मार्गों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण को लेकर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न सड़कों के निर्माण व डामरीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ. रावत ने थलीसैण विकासखण्ड के तहत मैखोली-सुन्दर गांव दैड़ा मोटर मार्ग, बांकुडा गांव मोटर मार्ग, उफरैंखाल-भतपौंमल्ला-गाडखर्क-भराड़ीधार -भगवती तलैया मोटर मार्ग, कल्याणखाल किमोज-भैड़गांव मोटर मार्ग, जगतपुरी कण्डाई मोटर मार्ग, झड़पाली हस्यूंणी धाधणखेत, भेड़ा-गंगाऊं, हिंवालीधार-सिरतोली, स्योली तल्ली, बगेली मदगांव, तरपालीसैण-किरसाल, सुनारगांव, चैरा-बंगाली, पाटुली-नौगांव पज्याणा तथा चुणखेत मैरोली-एंगार मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण एवं डामरीकरण कार्य के निर्देश दिये। इसी प्रकार खिर्सू विकासखण्ड के तहत चमेलियू-नैलटौंक, ग्वाणा-मंगलाकोटी, बगड़-भण्डई, कमेड़ा-नेसू, ग्वाड़-झाला, कठूली-सिंगोरी और चिमलियूं-थापला मोटरमार्ग तथा पाबौं विकासखण्ड के अंतर्गत ताल बैड से मथिगांव-पाखा, बुढ़नी शुक्र, पटोली-मातोली, नौठा-कुल्याणी और पाबौं मासौ मोटरमार्ग से इठूड़ धारकोट मोटर मार्ग के शीघ्र डामरीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत खिर्सू, पाबौं तथा थलीसैण विकासखण्ड की 29 सड़कों के निर्माण व डामरीकरण का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है, जिसे केन्द्र सरकार की भी अप्रूवल मिल चुकी है। इनमें से 6 सड़कों की डीपीआर को केन्द्र सरकार की सैद्वांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिसमें थलीसैण विकासखण्ड में हिवालीधार-सिरतोली मोटरमार्ग और स्योली तल्ली मोटरमार्ग शामिल है। इसी प्रकार पाबौं विकासखण्ड में बुढ़णी-शुक्र, पटौटी-मतोली और नौठा-बुरांसी-कुल्याणी मोटरमार्ग  जबकि खिर्सू ब्लॉक में ग्वाड-झाला मोटर मार्ग शामिल है। शीघ्र ही इन सड़कों को भारत सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिल जायेगी। बैठक में मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एस.के.पाठक, अधीक्षण अभियंता एस.के. बसलियाल, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई विजयपाल नेगी, अधिशासी अभियंता श्रीनगर पी.आर. चमोली, अधिशासी अभियंता बैजरों पी.एस. बिष्ट, सहायक अभियंता बैजरो टी.एस रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments