Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसंस्कार प्रणेता आचार्य 108 सौरभ सागर जी महाराज का देहरादून में हुआ...

संस्कार प्रणेता आचार्य 108 सौरभ सागर जी महाराज का देहरादून में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के राजकीय अतिथि एवं संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी, जीवन आशा हॉस्पिटल के प्रेरणा स्रोत परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का देहरादून में भव्य मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। पूज्य आचार्य श्री का यह मंगल प्रवेश रिस्पना पुल से पदयात्रा के रूप में प्रारंभ हुआ, जो धर्मपुर, आराघर, रेस कोर्स चैक होते हुए प्रिंस चैक स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन (60 गांधी रोड) तक संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर जिनवाणी जाग्रति मंच, जैन मिलन केंद्रीय कार्यकारिणी, महिला अंचल, आदि-अनादि संभाग, दिगम्बर जैन महासमिति, जैन मंदिर माजरा, सुभाष नगर, प्रभु समर्पण समिति, महाकाल सेवा समिति सहित जैन समाज की समस्त शाखाओं के प्रतिनिधियों एवं भक्तों ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन, आरती, रंगोली, झांकियों और पुष्प वर्षा द्वारा पूज्य आचार्य श्री का अभिनंदन किया। दिल्ली एवं अन्य नगरों से आए भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीतमय कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। जैन भवन पहुँचने पर वर्षायोग समिति एवं जैन समाज देहरादून द्वारा पूज्य आचार्य श्री की गरिमामयी अगवानी की गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ थपलियाल (मेयर, देहरादून) तथा विशाल गुप्ता (अध्यक्ष, निकाय प्रकोष्ठ) की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आचार्य श्री ने सभी भक्तगणों को आशीर्वाद देकर मनोबल बढ़ाया एवं उनके उत्साह की अपने मुखारविंद से ओजस्वी विचारों द्वारा सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन मिलन प्रगति द्वारा मंगलाचरण से हुआ। तत्पश्चात सौरभ सागर बालिका मंच द्वारा स्वागत गीत की मोहक प्रस्तुति दी गई। भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आध्यात्मिकता की ऊँचाई प्रदान की गई। इस मंगल अवसर पर ऋषिकेश, सरधना, मेरठ, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments