Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्ड“सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान शुरू, जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी हर योजना

“सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान शुरू, जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी हर योजना

देहरादून। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) एवं अन्य जनजातीय समुदायों को केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित करने के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री जन मन योजना” तथा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत “जनभागीदारी ‘‘सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का शुभारंभ किया गया।
यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई तक जनपद देहरादून के चयनित चार विकासखण्डों के 80 ग्रामों में संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत परिवारों तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण, बैंकिंग सेवाएं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लाभ एवं जानकारी जनजातीय परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं शिविरों का आयोजन कर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने पौधरोपण करते हुए जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे जनजातीय समुदायों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments