Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसमाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने सीएम से की भेंट

समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने सीएम से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री रतूड़ी का स्वागत किया और उनसे विभिन्न सामाजिक एवं जन-कल्याणकारी विषयों पर व्यापक चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री रतूड़ी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड मूल के व्यक्तित्व जब राष्ट्रीय व वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान स्थापित करते हैं और साथ ही अपने राज्य के विकास में योगदान देने के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं, तो यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय होता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पर्यटन, संस्कृति और युवा उद्यमिता से जुड़े क्षेत्रों को नई गति देने के लिए निरंतर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है, तथा इस दिशा में समाजसेवियों और निजी क्षेत्र से जुड़े अनुभवी जनों के सहयोग का स्वागत करती है। देव रतूड़ी ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि वे भविष्य में भी उत्तराखंड के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments