Latest news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डसमिति ने प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की

समिति ने प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून शहर में सीवर लाइन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के सीवर लाइन से अनाच्छादित क्षेत्र को आच्छादित करने का प्लान एवं प्राथमिकता तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे देहरादून की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देहरादून में सीवर लाईन कनेक्टिविटी के लास्ट माईल कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
बैठक के दौरान हल्द्वानी में 948.94 लाख की अटल मार्ग (नवाबी रोड) में दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड ट्रंक सीवरेज योजना और देहरादून में 905.80 लाख की लागत की साकेत कालोनी, कनाल रोड में सीवरेज नेटवर्क कार्य को संस्तुति प्रदान की गयी।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम एवं पेयजल विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments