Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध, देहरादून निगम में 50 सेक्टर अधिकारी...

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध, देहरादून निगम में 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

देहरादून। उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखंड एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों में प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी अनुपालन एवं नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं। अपर जिलाधिकरी (वि.रा) केके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक का निर्माण करने वाले उद्योगों एवं फैक्ट्रियों पर भी विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सेक्टर अधिकारी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (विवेचना प्रवर्तन), राज्य कर, देहरादून को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत सहित संबंधित निकायों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे तथा अनुपालन आख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
नगर निगम देहरादून के सभी वार्डों में नियमित निगरानी के लिए नगर निगम स्तर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। संबंधित अधिकारी सेक्टर अधिकारियों के साथ समन्वय कर अभियान को प्रभावी बनाएंगे। वहीं, विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला, मसूरी एवं सेलाकुई क्षेत्र में संबंधित नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त नोडल अधिकारी होंगे। यहां सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के दौरान की गई साफ-सफाई की स्थिति के पूर्व एवं पश्चात के गूगल फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराई जाएगी।
समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के नगरीय निकायों में प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भी अपेक्षा की गई है कि पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चैकी प्रभारियों को अभियान में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दें। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा जागरूकता अभियान-जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्लास्टिक के उपयोग पर रोक तथा जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी अभियान में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों को सहयोग प्रदान करेंगे। सेक्टर अधिकारियों को अपने आवंटित वार्डों का नियमित भ्रमण कर सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध की गई कार्रवाई की गूगल फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्वच्छता अभियान के दौरान कूड़ा एकत्रित होने, फैले होने अथवा गंदगी वाले स्थानों की सफाई कराकर प्रतिदिन पूर्व एवं पश्चात के गूगल फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। प्रशासन ने सभी नोडल, सह-नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों को प्रतिदिन जनजागरूकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments