Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवारसे उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत में सीएम धामी समेत पूरे सदन ने पूर्व सीएम दिवंगत बीसी खंडूड़ी को याद किया। इस दौरान ठीक 3 बजे सीएम धामी ने अनुपूरक बजट पेश करने का प्रस्ताव किया। यह सत्र 27 और 28 अक्टूबर को दो दिन तक चलेगा। इस सत्र में सरकार ने 7,844.18 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया। सत्र के पहले ही दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, प्रदेश प्रधान संगठन और स्थानीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव का ऐलान किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें बैरियर से आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर कांग्रेस के नेता और अन्य संगठनों के लोग वहीं धरने पर बैठ गए। दोपहर 3 बजे बाद यूकेडी के प्रदर्शनकारियों ने दिवालीखाल के बैरिकेडिंग तोड़े और भराड़ीसैंण मुख्य गेट पर पहुंच गए। विधानसभा के सदन में शक्ति लाल शाह ने सुनाया बीसी खंडूड़ी से जुड़ा यादगार संस्मरण। कांग्रेसियों ने बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन।
अनपूरक बजट में गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए 122 करोड़, नवीन स्टेट डेटा सेंटर के लिए 40 करोड़ और हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ और गोल्डन कार्ड के लिए 125 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कल्याणकारी पेंशन के लिए 93 करोड़ रुपये रखे गए हैं। ऊर्जा क्षेत्र में खुरपिया फार्म परियोजना की विद्युत व्यवस्था के लिए 270 करोड़ तथा पिथौरागढ़, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेजों के लिए 160 करोड़ रुपये अनुपूरक बजट में प्रस्तावित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments