Latest news
विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सव देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वि... युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रू की सहायता राशि हस्तांतरि... मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

[t4b-ticker]

Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ

सीएम धामी ने किया काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ

नैनीताल,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे के दौरान भुजियाघाट क्षेत्र में पहुंचे। यहां बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद सीएम धामी ने काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आयुष और आयुर्वेद व योग की भूमि है, जहां अब दुनिया भर के लोग स्वास्थ्य, आयुर्वेद और वेलनेस के लिए आएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड को हेल्थ, वेलनेस और अध्यात्म के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में कुमाऊं और गढ़वाल में दो आध्यात्मिक जोन स्थापित करने जा रही है, ताकि धार्मिक पर्यटन के साथ ही आयुष और आयुर्वेद को भी प्रोत्साहन मिल सके। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में लगातार आयुष विश्वविद्यालयों और संस्थानों की स्थापना की जा रही है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर कहा था कि उत्तराखंड को हेल्थ, वेलनेस और अध्यात्म के क्षेत्र में वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए और इसी दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के नैनीताल भ्रमण के दौरान किया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें रिसर्च के क्षेत्र में काम कर रहे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शोध प्रस्तुत करते हुए नए छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments