Latest news
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम ने गठित कराई टास्क फोर्स, 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्श... उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी को मिला ‘नशा मुक्ति मित्र’ सम्मान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प अतिवृष्टि से चमोली के नारायणबगड़ में भारी तबाही डीएम ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाईः डीएम मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया

[t4b-ticker]

Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला-उतुके सई“ जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव को बनाए रखने का त्योहार है। उन्होंने कहा यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है। यह त्योहार दर्शाता है कि जीवन में हमेशा प्रकृति का आभार व्यक्त करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हमने अपने लोक त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे कि यह त्यौहार आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे और हमारी लोक संस्कृति हमेशा अमर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ियों को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी भी मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments