Latest news
जिला प्रशासन की क्यूआरटी की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में एक दुकान से बरामद किए 135 व्यावसायिक सिलेंडर; म... हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल से की भेंट सीएम धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2 बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण जिले के सरकारी स्कूलों को मिली डिजिटल रफ्तार, सभी 168 विद्यालयों में पहुंचे स्मार्ट टीवी; स्मार्ट टी... यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी विरासत कला उत्सव में सजी शास्त्रीय नृत्य की अनुपम छटा, लेखक गाँव में झूमे दर्शक चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डॉ. धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला...

सीएम धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (न्ब्ब्) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं, और सरकार ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधि थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments