Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने विधानसभा में भर्तियों की जांच को लेकर रितु...

सीएम धामी ने विधानसभा में भर्तियों की जांच को लेकर रितु खंडरी को लिखा पत्र

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों पर उठ रहे सवालों को लेकर जांच की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें रद्द करने के लिए भी कहा है।

इससे पहले कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा में रिश्तेदारों की भर्ती का मामला दिल्ली में उठाकर केंद्र सरकार से इसकी जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी। पार्टी ने युवाओं से अपील की थी कि इस लड़ाई में मजबूती के साथ सामने आएं।

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा था कि हम सब राहुल गांधी के नेतृत्व में बेरोजगारी और महंगाई की एक निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार हैं। वहीं सत्ता में बैठे कुछ लोग भ्रष्टाचार में लिप्त होकर पढ़े-लिखे युवाओं के साथ धोखा कर अपने लोगों में नौकरियां बांटने का काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments