Latest news
धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारीः सीएम विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर

[t4b-ticker]

Monday, September 21, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज समस्याओं का त्वरित हो निराकरण

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज समस्याओं का त्वरित हो निराकरण

रुद्रप्रयाग। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर पंजीकृत शिकायतों के निस्तारण के लिये की जा रही विभागवार कार्यवाही की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने और की गई कार्यवाही से शिकायतकर्ता को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने विद्युत विभाग, कृषि विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी, पेयजल आदि विभागों से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने एवं शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की प्रगति की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं।
सभी विभाग लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें तथा प्राप्त शिकायतों का समाधान निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें। सीडीओ ने बैठक के दौरान प्रत्यक्ष तौर पर विभिन्न शिकायतकर्ताओं से टेलीफोन पर वार्ता भी की और विभागीय कार्यवाही पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को समय पर जानकारी देना एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों में मुख्य रूप से विद्युत कटौती, खेतों में रखे ट्रांसफार्मर को हटाना, बिजली बिल समय पर न पहुंचना, राशन कार्ड संबंधी शिकायतें, सड़क मार्ग मरम्मत, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेंशन आदि से जुड़े प्रकरण सामने आए हैं। बैठक में एसडीएफओ देवेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments