Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डसुरेश राठौर ने उर्मिता सनावर पर लगाया 50 लाख की ब्लैकमेलिंग का...

सुरेश राठौर ने उर्मिता सनावर पर लगाया 50 लाख की ब्लैकमेलिंग का आरोप

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरेश राठौर ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये की मांग की गई और यह पूरी साजिश कांग्रेस के इशारे पर रची गई है।
सुरेश राठौर ने दावा किया कि उर्मिला सनावर लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ब्लैकमेलिंग के बाद भी उर्मिला सनावर बाज नहीं आ रही हैं और सोशल मीडिया व सार्वजनिक मंचों के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
राठौर ने कहा कि यदि उर्मिला वास्तव में उनकी पत्नी होने का दावा करती हैं तो उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप कर चरित्र हनन करना चाहिए। पूर्व विधायक ने उर्मिला सनावर को कांग्रेस का “एजेंट” बताते हुए कहा कि पूरे मामले में कांग्रेस नेताओं की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने उर्मिला सनावर और कांग्रेस से जुड़े लोगों की मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच की मांग की। राठौर का दावा है कि यदि कॉल डिटेल की जांच होती है तो कई चौंकाने वाले नाम सामने आएंगे।
सुरेश राठौर ने आरोप लगाया कि उनसे 50 लाख रुपये मुंबई में घर खरीदने के नाम पर लिए गए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए उन्हें अपनी फैक्ट्री तक बेचनी पड़ी। राठौर ने इसे सुनियोजित ब्लैकमेलिंग करार दिया और कहा कि इस पूरे प्रकरण के पीछे राजनीतिक साजिश है। पूर्व विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है और किसी दबाव में आकर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं और यदि जांच में वह दोषी पाए जाते हैं तो जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सुरेश राठौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है और प्रदेश में विकास की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से नेताओं की छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं। पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा लगाए गए आरोपों ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। अब निगाहें पुलिस जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की संभावित पड़ताल पर टिकी हैं, जिससे इस विवाद की सच्चाई सामने आ सकेगी।
राठौर ने दावा किया कि इस पूरे मामले में कांग्रेस की भूमिका केवल छवि धूमिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री को तीन दिन के भीतर सरकार गिराने की धमकी तक दी गई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उर्मिला सनावर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि फिरौती और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोपों पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस कप्तान से इस मामले में कठोर कदम उठाने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments