Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसूचना विभाग के कार्मिक को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

सूचना विभाग के कार्मिक को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड में कार्यरत गोवर्धन दास आज अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस अवसर पर सूचना विभाग में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
अपर निदेशक श्री त्रिपाठी ने कहा कि गोवर्धन दास द्वारा अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निवर्हन किया गया। उनकी सेवाएं अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत, फोटो फिल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। विदाई सम्मान समारोह में सूचना कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत द्वारा गोवर्धन दास के सम्मान में सम्मान पत्र पढ़ा गया। संघ के महामंत्री अंकित कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीवान, संयुक्त मंत्री पारूल चौधरी, संगठन मंत्री सतेन्द्र बिजल्वाण, संयोजक अरूण कुमार द्वारा संघ का स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, रणजीत सिंह बुदियाल, जगदीश पटवाल, संघ के पूर्व महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट सहित सूचना विभाग के सभी कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments