Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित

देहरादून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला में भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक बृहद बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक डोईवाला, श्री बृजभूषण गैरोला एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टरों, नर्सों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदान शिविर और दिव्यांग शिविर का भी विशेष आयोजन किया गया। डॉ. केवल सिंह भंडारी के आग्रह पर विधायक, अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों ने रक्तदान में भाग लिया, जिससे अनेक मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराया जा सका। साथ ही दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र और आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर अतिथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सीय सेवाओं का निरीक्षण किया और केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। विधायक एवं अध्यक्ष ने केंद्र को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
शिविर में कुल 599 व्यक्तियों का पंजीकरण हुआ। इनमें जनरल ओपीडी में 42 मरीज़, काया चिकित्सा विभाग में 123 मरीज़, अस्थि रोग विभाग में 56 मरीज़, स्त्री रोग विभाग में 130 मरीज़, दन्त रोग विभाग में 16 मरीज़, बाल रोग विभाग में 51 मरीज़, नेत्र रोग विभाग में 47 मरीज़, एसआईटी विभाग में 22 मरीज़, अल्ट्रा साउंड विभाग में 45 मरीज़ की जाँच की गई। इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी मरीज़ों ने जांच करवाई। शिविर की सफलता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टरों, नर्सों एवं सहयोगी स्टाफ के साथ-साथ विभिन्न विभागों के चिकित्सकों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments