Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य मंत्री ने किया नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

स्वास्थ्य मंत्री ने किया नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

देहरादून। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दून विहार, जाखन में संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर एवं सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित “स्वस्थ भारत विकसित भारत” कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन समृद्ध समाज और सशक्त राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण नींव है। स्वस्थ नागरिक ही विकास की गति को आगे बढ़ाते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने के लिए देश में अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से दैनिक जीवन में शुगर की मात्रा कम करने, तैलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा नियमित योग एवं व्यायाम को अपनाने का आह्वान किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से भी संतुलित आहार, स्वस्थ दिनचर्या एवं नियमित योग-व्यायाम को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “स्वस्थ उत्तराखंड ही स्वस्थ भारत के निर्माण का आधार बनेगा।” कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments