Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक...

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

नैनीताल। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गरमपानी (नैनीताल) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया, जिसमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments