Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार पुलिस और बजाज फाइनेंस ने डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता अभियान...

हरिद्वार पुलिस और बजाज फाइनेंस ने डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया

हरिद्वार। बजाज फाइनेंस लिमिटेड जो बजाज फिनसर्व का हिस्सा है और भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, ने हरिद्वार साइबर, पुलिस के साथ मिलकर आज हरिद्वार के आकाश इंस्टिट्यूट परिसर में ’नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड’ साइबर धोखाधड़ी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें डिजिटल उपयोगकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के खतरों और वित्त को सुरक्षित रखने के सर्वोत्तम तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा पर अपनी बात रखते हुए सब इंस्पेक्टर, प्रकाश चन्द, साइबर सेल,उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल वर्तमान में बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सुरक्षित रहने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाया जाना चाहिए। समय समय पर फोन या सिस्टम को अपडेट करते रहना चाहिए। आज कल डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा कर साइबर अपराधी लोगो से बड़ी मात्रा में पैसे ऐंठ रहे है। पुलिस या किसी और के द्वारा कोई किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं कर सकता। इसीलिए साइबर फ्रॉड होने के स्थिति में तुरंत भारत सरकार के साइबर फ्रॉड हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करायें। उन्होंने जन-जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली कोई भी पहल न केवल स्वागत योग्य है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा में मदद करने के लिए जरूरी भी है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों का ध्यान स्कैमर्स द्वारा किए जाने वाले सामान्य वित्तीय धोखाधड़ी की ओर आकर्षित करने पर केंद्रित है, जिसमें नकली सोशल मीडिया अकाउंट्स, व्हाट्सएप ग्रुप्स और वेबसाइट्स शामिल हैं, जो वित्तीय कंपनियों की नकल करते हैं, गलत तरीके से संबद्धता का दावा करते हैं और उनके कर्मचारियों का प्रतिरूपण करते हैं। बजाज फाइनेंस के ’नॉकआउट डिजिटल फ्रॉड’ जागरूकता अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा पर लोगों को संबोधित करते हुए साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करेंद्य टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें, एंटीवायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखेंद्य संदिग्ध लिंक्स या फाइलों पर क्लिक न करें, और किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करेंद्य किसी भी ऑनलाइन ऑफर में लालच में न आएं और अपनी ऑनलाइन गोपनीयता सेटिंग्स को सही करें। इस अवसर पर बजाज फाइनेंस के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे उपभोक्ताओं की वित्तीय सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन सलाह जारी कर रहे हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर, साथ ही नागरिकों के साथ जमीनी स्तर पर बातचीत के माध्यम से, सभी को साइबर सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।“

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments