Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार में युवक पर फायरिंग से मचा हड़कंप, 10 लोगों के खिलाफ...

हरिद्वार में युवक पर फायरिंग से मचा हड़कंप, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित दादूपुर गोविंदपुर में एक गोदाम पर काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। आरोपी कार लेकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे और कई राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एक बिल्डर, मंडी के आढ़ती के पुत्रों समेत नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आरोपी बिल्डर के साथ ही मंडी आढ़ती के बेटों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी गोदाम के बाहर सीसीटीवी कैमरे में नजर भी आ रहे हैं। फायरिंग के बाद मौके से कारतूस के खोखे भी बरामद हुए है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस खोखे बरामद करती नजर भी आ रही है। शाकिर पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम दादुपुर गोविंदपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह आईशा कॉलोनी स्थित अपने गोदाम में कार्य कर रहा था।
इसी दौरान दो कारों में मेहरुदीन फारुकी उर्फ भोलू पुत्र जरीफ निवासी धीरवाली ज्वालापुर अपने साथी अर्श पुत्र अलीम, शाकिर पुत्र सलीम, रहमान पुत्र मुर्सलीम, सुभान पुत्र शाकिर, उमर निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर, अजमत पुत्र अकबर खान, सरफराज व अमन निवासीगण अहबाबनगर ज्वालापुर व कुछ अज्ञात युवक हाथों में तमंचे और लाठी डंडे लेकर आए।
आरोप है कि सभी ने आते ही उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। वह किसी तरह जान बचाकर गोदाम के अंदर घुस गया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों की यह करतूत आसपास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा अन्य कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस कारतूस के खोखे बरामद करती हुई दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके से पुलिस ने कारतूस खोखे भी बरामद किए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments