Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जनसंचार विभाग के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जनसंचार विभाग के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण

देहरादून। “हिंदी पत्रकारिता संक्रमण काल से गुज़र रही है जिसमें नित नई चुनौतियों के लिए तैयार रहना अनिवार्य है। युवा वर्ग के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में संभावनाओं की कोई कमी नहीं है बशर्ते वे निरंतर अपने कौशल को निखारें, संपर्क सूत्र बनायें, फील्ड विजिट, न्यूज़ एंगल  के साथ ही भाषा और लेखन शैली को संवारते रहे।” उक्त बातें दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र के स्थानीय संपादक गिरीश चंद्र गुरुरानी ने छात्र छात्राओं को संबोधित कर कहीं । इसके साथ ही उन्होंने प्रिंट मीडिया की चुनौतियों से भी छात्राओं को अवगत कराया। मौका था हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का जिसमें बीए ऑनर्स पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत छात्रों ने दैनिक हिन्दुस्तान के देहरादून स्थित कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान छात्रों को समाचार पत्र की कार्यप्रणाली, रिपोर्टिंग से लेकर संपादन और छपाई तक की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला। छात्रों ने न्यूज़रूम की कार्यप्रणाली को जानने के साथ ही उपसंपादक, रिपोर्टर एवं अन्य सभी से संवाद किया और बदलते मीडिया परिदृश्य, डिजिटल पत्रकारिता, खबरों की सत्यता और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर अपनी जिज्ञासाओं पर प्रश्न पूछें। इस संवादात्मक सत्र में दैनिक हिन्दुस्तान के स्थानीय संपादक गिरीश गुरुरानी ने छात्रों से चर्चा करते हुए प्रिंट मीडिया में करियर विकल्पों, आवश्यक कौशलों और आज के दौर में पत्रकार की भूमिका पर जानकारी साझा की।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने चौनल माउंटेन में भी विजिट की। चौनल माउंटेन के निदेशक जयप्रकाश पंवार ने छात्रों से संवाद किया और  न्यू मीडिया के व्यावहारिक पक्ष पर चर्चा की । उन्होंने नए मीडिया पर उपलब्ध संसाधनों को इस्तेमाल कर अपने कौशल को संवर्धित करने के टिप्स छात्रों से साझा किए। उन्होंने विभाग स्तरीय पुस्तकालय हेतु पुस्तकें भी भेंट की । इस दौरान इंस्टिट्यूट फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट  के कार्यकारी निदेशक डॉ भरत पटवाल, चौनल माउंटेन की प्रबंधक दीपा पंवार के साथ ही पंकज इष्टवाल व अन्य मौजूद रहे ।
यह शैक्षिक यात्रा छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही । शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व कर रही  विभाग प्रभारी डॉ. सृचना सचदेवा ने  कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा समय समय पर आयोजित शैक्षिक भ्रमण आयोजन छात्रों को मीडिया इंडस्ट्री से जोड़ने और व्यावहारिक पक्ष से रूबरू कराने का प्रयास है। उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया कि प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने छात्रों को समाचार पत्र के विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी एवं व्यावहारिक ज्ञान को समझने का अवसर दिया। उन्होंने चौनल माउंटेन के निदेशक एवं सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान पत्रकारिता विभाग के डॉ. विक्रम सिंह बर्तवाल और विशाल त्यागी छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments