Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डहेलीकॉप्टर हादसे पर पर्यटन मंत्री सतपाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की

हेलीकॉप्टर हादसे पर पर्यटन मंत्री सतपाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहे हेलीकॉप्टर हादसे पर सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदना एवं दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में दुर्घटना का कारण मौसम की खराबी रहा है, लेकिन सरकार इसकी जांच कराएगी और हादसे के कारणों का पता लगाएगी। वहीं बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी हादसे पर दुख जताया है।
वहीं हेलीकॉप्टर हादसे पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असह्य पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments