Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस ने उर्मिला सनावर के घर चस्पा किया...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस ने उर्मिला सनावर के घर चस्पा किया नोटिस

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की वजह से चर्चाओं में आई उर्मिला सनावर पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उर्मिला सनावर पर हरिद्वार और देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उर्मिला सनावर के यूपी के सहारनपुर में स्थित घर पर नोटिस चस्पा किया है। उर्मिला सनावर से पहले पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के हरिद्वार स्थित घर पर भी नोटिस चस्पा किया था और थाने में तलब किया था, लेकिन वो भी अभी तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
उर्मिला सनावर खुद को बीजेपी की पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी कहती हैं। सुरेश राठौर की तरफ से साफ किया गया है कि उर्मिला सनावर उनकी पत्नी नहीं हैं। दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर झगड़े होते हैं। दोनों एक-दूसरे पर कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उर्मिला सनावर यूपी के सहारनपुर जिले में रहती हैं।
हुआ ये है कि बीते दिनों उर्मिला सनावर ने अपनी और पूर्व विधायक सुरेश राठौर की फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो जारी किया था, जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र किया है। उर्मिला सनावर ने अपने वीडियो में उस कथित वीआईपी का जिक्र किया था, जिसकी चर्चा इस केस में पहले दिन से हो रही है। उर्मिला सनावर ने कथित वीआईपी का नाम भी खोला था। तभी से उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर चर्चाओं में हैं।
इसके बाद उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कई और वीडियो जारी किए थे, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में खलबली मची हुई है। उर्मिला सनावर के वीडियो को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस तक की थी और बीजेपी सरकार को भी जमकर घेरा था। इन वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी नेता आरती गौड़ ने देहरादून में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा शिरोमणि गुरु रविदास महापित के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भी हरिद्वार में एक मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर की आपसी लड़ाई में समाज और धर्म का अपमान किया जा रहा है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की। पहले जहां पुलिस ने सुरेश राठौर के घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें थाने में पेश होने को कहा था तो वहीं अब हरिद्वार पुलिस सहारनपुर पहुंची और उर्मिला सनावर के घर भी नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में दोनों को हरिद्वार पुलिस के समक्ष आकर वह अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments