Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉ जैक्सवीन नेशनल स्कूल के वार्षिक खेल समारोह “अविरल“ का समापन

डॉ जैक्सवीन नेशनल स्कूल के वार्षिक खेल समारोह “अविरल“ का समापन

रुद्रप्रयाग। ’डॉ जैक्सवीन नेशनल स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह “अविरल 2025“ का समापन हो गया है। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने महिला अभिभावकों को लेकर आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता एवं विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किया।
खेल समारोह के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में ऊर्जा और जोश का अद्भुत माहौल देखने को मिला। छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं वॉलीबॉल, कबड्डी, बाधा दौड़, सैक रेस, रिले रेस, डम्बल एवं लेजियम प्रदर्शन, हर्डल रेस, रस्साकशी आदि में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के अवसर पर महिला अभिभावकों के लिए आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला अभिभावकों की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें टीम भैंसारी विजयी रही। विजेता टीम को मुख्य अथिति के हाथों नकद पुरस्कार एवं विजेता ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि व अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष आशीष राणा ने विद्यालय की ओर से आयोजित खेल समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं के सर्वागीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अभिभावकों के लिए आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के बारे में उन्होंने कहा की विद्यालय की यह अभिनव पहल सराहनीय है। विद्यालय के सभी चार सदनों के छात्र छात्राओं ने अपने अपने सदन की वॉलीबॉल एवं कबड्डी टीमों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वालीबॉल में नंदा देवी सदन प्रथम एवं पंचाचुली सदन द्वितीय जबकि बालिका वॉलीबॉल में चौखम्बा सदन प्रथम एवं सुमेरु सदन द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सुमेरु सदन प्रथम एवं पंचाचुली एवं सदन द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में नंदा देवी सदन प्रथम एवं पंचाचुली सदन द्वितीय स्थान पर रहे। प्रबंधन समिति के चेयरपर्सन मनोज बेंजवाल ने आयोजन के सफल संचालन को लेकर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल न केवल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं। पीईटी शिक्षक पंकज पंवार, दिव्या त्रिवेदी एवं तृप्ति सेमवाल की अगुवाई में सभी शिक्षक शिक्षिकायें अपना महत्वपूर्ण योगदान “अविरल 2025“ के सफलता पूर्वक संचालन प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments