Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डसचिवालय की गरिमा बनाए रखने और इसके उद्देश्यों को फलीभूत करने की...

सचिवालय की गरिमा बनाए रखने और इसके उद्देश्यों को फलीभूत करने की जिम्मेदारी हम सभी कीः सीएस

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नववर्ष के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने सचिवालय परिवार और पूरे प्रदेशवासियों को नववर्ष कर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्ध, आनंदमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
सचिवालय परिसर में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारीगणों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह सचिवालय राज्य की सर्वोच्च संस्था है। हम सभी इस संस्था के भागीदार हैं, इस राज्य की समस्त नीतियां और महत्त्वपूर्ण निर्णय इसी संस्था से निकलते हैं। इसलिए इस संस्था की गरिमा बनाए रखने और इसके उद्देश्यों को फलीभूत करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नववर्ष के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना है कि इस संस्था की गरिमा और इसका स्टेटस सिर्फ उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बने। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सेवा के लिए, उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण अपनाते हुए सिंगल एंट्री के रूप में कार्य करते हुए प्रदेशवासियों के सुख दुख में सहभागी बनना है। इस अवसर पर अपर सचिव नवनीत पाण्डेय, सचिवालय संघ के पदाधिकारी एवं सचिवालय के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments