Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। दून विश्वविद्यालय के रंगमंच एवं लोक कला प्रदर्शन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस अत्यंत गरिमामय एवं साहित्यिक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गढ़वाली एवं कुमांऊनी जैसी समृद्ध लोकभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारी लोकभाषाएँ हमारी संस्कृति की जननी हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए हमें सामूहिक रूप से आगे आना होगा, तभी हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सशक्त बना पाएँगे। इस अवसर पर गढ़वाली एवं कुमांऊनी भाषा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अपनी मातृभाषा में गीत, कविताएँ एवं वक्तव्य प्रस्तुत किए तथा अपनी भाषाई और सांस्कृतिक अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ भावनात्मक, प्रभावशाली एवं सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण थीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम में प्रो एच.सी. पुरोहित, प्रो हर्ष डोभाल, प्रो अजय सिंह, प्रो चेतना पोखरियाल, ममता पांडे, अनूप सिंह, डॉ अजीत पांवर, डॉ कैलाश कंडवाल, डॉ मानवेंद्र बर्तवाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments