Latest news
अस्पताल में हुए अग्निकांड में बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत पचास हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार चंपावत जिला कार्यालय में एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कॉरिडोर के गणेशपुर-देहरादून सेक्शन पर ढलान स्थिरीकरण कार्य के लिए यातायात डायवर्जन योजना होगी लागू केएमवीएन के एमडी ने राज्यपाल से की भेंट हीट वेव का अलर्ट, बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी लोग बरतें विशेष सावधानी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने भारतीय वन सेवा के मिड-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों से किया ... कैमिस्ट्स की हड़ताल, दुकानें रही बंद, ई-फार्मेसी पर प्रतिबंध की मांग हीट-सम्बंधित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सचिन कुर्वे

[t4b-ticker]

Friday, May 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

नैनीताल। नैनीताल के भवालीगांव बाईपास के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गयी। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहंुचकर सभी को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार भवाली स्थित ढैला गांव के पास एक यूपी नंबर की कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। सभी पर्यटक लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे। लेकिन कैंची धाम क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कैंची धाम क्षेत्र में फूड वैन लगाने वाले एक व्यक्ति द्वारा कार को खाई में गिरते देखा। जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाल नजदीकी प्राथमिक समुदाय केंद्र भेजा। जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है सभी लोग बीते 19 मई को नैनीताल घूमने पहुंचे थे और आज 21 मई को कैंची धाम क्षेत्र से लगे भवाली गांव में अपने किसी परिचित के घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पिता, पुत्र, मां, बेटी और ड्राइवर की मौत हो गई। इस मामले में नैनीताल सीओ रविकांत सेमवाल का कहना है कि, कार यूपी के लखनऊ की है। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। कार सवार लोगों की पहचान मूल रूप से उधम सिंह नगर के खटीमा के चुफाल लोगों के रूप में हुई है, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहते हैं। हादसे में दो मृतक 45 साल से अधिक उम्र के हैं। जबकि 12 और 19 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments