Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डआत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रबोध के सशक्त प्रतीक थे स्वामी विवेकानंदः राज्यपाल

आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रबोध के सशक्त प्रतीक थे स्वामी विवेकानंदः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने युवाओं के महान प्रेरणास्रोत एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को, विशेष रूप से युवाओं को, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक दार्शनिक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रबोध के सशक्त प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, साहसी और लक्ष्य के प्रति समर्पित बनने की प्रेरणा देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि भारत का युवा आज केवल जनसंख्या का आँकड़ा नहीं, बल्कि राष्ट्र की दिशा तय करने वाली शक्ति है। युवा अनुभवों से सीखकर जब समाज के साथ आगे बढ़ता है, तभी सशक्त नेतृत्व का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है जो व्यक्तिगत सफलता से आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र के व्यापक हित के लिए सोचता है।
उन्होंने कहा कि अमृतकाल का यह युग युवाओं के लिए अवसरों और उत्तरदायित्वों से भरा हुआ है। भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनाने का संकल्प तभी साकार होगा, जब युवा अपनी ऊर्जा, नवाचार और संकल्पशक्ति को राष्ट्रनिर्माण में लगाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर कर्तव्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments