Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआपदा प्रभावित गांव बटोली की पेयजल योजना के लिए 3.79 लाख धनराशि...

आपदा प्रभावित गांव बटोली की पेयजल योजना के लिए 3.79 लाख धनराशि अवमुक्त

देहरादून। सहसपुर ब्लाक में मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती आपदा प्रभावित गांव बटोली की पेयजल योजना निर्माण हेतु जिला प्रशासन ने धनराशि जारी कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बटोली पेयजल योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण शाखा को 3.79 लाख की धनराशि अवमुक्त करते हुए शीघ्र योजना को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए है।
मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली का सड़क संपर्क टूटने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी थी। इस दौरान डीएम ने प्रभावितों के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हुए मौके पर ही प्रत्येक परिवार को 4-4 हजार प्रतिमाह की दर से तीन महीने के लिए एडवांस धनराशि भी जारी की थी। जिलाधिकारी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने बटोली गांव में शिविर लगाया गया। अतिवृष्टि के कारण खाई युक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ता, जिसे बनाने में महीनों का समय लगता, जिला प्रशासन ने रातों रात रास्ता तैयार कराने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी बनाया गया। वर्षाकाल में पूरे 03 महीने तक रास्ता सुचारू रखने के लिए  क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी भी तैनात की गई है।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया था। इस क्रम में आपदा प्रभावित गांव की पेयजल योजना को भी जिलाधिकारी ने अविलंब स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि अवमुक्त करा दी है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी के निर्देशों पर योजना की पत्रावली 21 जुलाई को जिलाधिकारी को प्रस्तुत की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण शाखा को 3.79 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। अपर मुख्य अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को कार्य पूर्ण होने के उपरांत जीओ टैग फोटोग्राफ के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला पंचायत को उपलब्ध कराने को कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments