Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डएक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी...

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ में किया पौधारोपण

बदरीनाथ। जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनका स्मरण करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम हरित धरा अभियान के तहत श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम के झुनझुन काटेज परिसर में वृक्षारोपण रोपण किया। इस अवसर पर पेड़वाले गुरुजी धन सिंह घरिया बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
बीकेटीसी द्वारा वनघ् विभाग के सहयोग से भोजपत्र, बुरांश, रैक्चयू के वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन स्मरणीय है जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर बचाने को अपना बलिदान दिया था इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं उन्ही का स्मरण करते हुए यह वृक्षारोपण किया गया है साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी मंदिर समिति आगे बढा रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है जिससे हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण भी होगा। इस अवसर पर बीकेटीसी बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अवर अभियंता गिरीश रावत, नंदिदेवी नेशनल पार्क फूलो की घाटी रेंज से अजय सिंह रावत,निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, राहुल नेगी, हरीश जोशी, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments