Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिएसडीएम के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत ने खोला मोर्चा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

एसडीएम के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत ने खोला मोर्चा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठे

देहरादून: पौड़ी में यूथ कांग्रेस महासचिव नितिन बिष्ट और एसडीएम के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में उपवास पर बैठ गए।

उपवास से पहले मीडिया से बातचीत में रावत ने कहा कि एसडीएम एक लोकसेवक है। उससे इस प्रकार के आचरण की अपेक्षा नहीं की जाती।

दरअसल , नितिन बिष्ट प्रमाणपत्र को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर एसडीएम के पास गए थे। समस्या को हल करने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

हरीश रावत ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। सरकार तत्काल एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई कर बेलगाम नौकरशाही को कड़ा संदेश दे। यदि ऐसा न किया गया तो कांग्रेस विरोध जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments