Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी

सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी

देहरादून: श्रीनगर शहर के निशात इलाके में एक ग्रेनेड हमला हुआ| इस हमले में 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस धमाके को लेकर केस दर्ज कर आतंकियों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, पुलवामा में जांबाज सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका था। यह हमला डल झील के किनारे मुगल गार्डन के पास हुआ। सात घायलों को एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वहीं रविवार को सुरक्षा बलों ने पुलवामा में बरामद इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को नष्ट कर एक बड़े हादसा को होते-होते टाल दिया। बताया जा रहा है कि इससे एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता था, जिसे टाल दिया गया है।

दरअसल, सुरक्षा बलों ने पुलवामा के त्राल स्थित बेहगुंड इलाके से करीब 10-12 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किया।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विट कर बताया कि त्राल के बेहगुंड इलाके में लगभग 10-12 किलोग्राम आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस और सेना इसे नष्ट करने का काम कर रही है। एक बड़ी आतंक घटना टल गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments