Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकुंभ मेला-2027ः मेलाधिकारी ने की कार्यों की प्रगति की समीक्षा

कुंभ मेला-2027ः मेलाधिकारी ने की कार्यों की प्रगति की समीक्षा

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन कार्यों के लिए सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी है, उनके लिए औपचारिक स्वीकृति की प्रतीक्षा किए बिना तुरंत निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। साथ ही, ऐसी योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ करने हेतु सभी तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जाएं, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा से पहले पूरे हो सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभागों के अधिकारियों की मेला कार्यालय में आयोजित बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने स्वीकृत कार्यों की प्रगति तथा प्रस्तावित योजनाओं को लेकर विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग पिछले कुंभ मेले में उपलब्ध कराई गई सामग्री का इस बार अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करें तथा अस्थायी व्यवस्थाओं में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यों के औचित्य का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और किसी भी स्थिति में व्यवस्थाओं का दोहराव न हो। इसके लिए मेला प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम द्वारा क्रॉस-चेकिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। मेलाधिकारी ने यह भी कहा कि मेला क्षेत्र में दशकों पुराने जर्जर कुओं से जन-जीवन को खतरा हो सकता है, इसलिए ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए जाएं। आगामी कांवड़ मेले से पूर्व पुलों का रंग-रोगन कराने तथा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कुंभ मेला के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को सभी सेक्टरों में पर्याप्त स्टाफ, दवाइयों और आवश्यक उपकरणों की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी एवं मनजीत सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा, तकनीकी सेल के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल सहित लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, यूपीसीएल, परिवहन, ग्रामीण निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments